Hindi Patra Lekhan “विद्यालय में संपन्न हुए ‘वन महोत्सव’ समारोह का वर्णन करते हुए समाचार पत्र के संपादक को पत्र” Hindi Letter for Class 8, 9, 10, 12 Cbse Examination.

विद्यालय में संपन्न हुए ‘वन महोत्सव‘ समारोह का वर्णन करते हुए समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

सेवा में

संपादक महोदय

दैनिक जागरण

नई दिल्ली

विषय : विद्यालय द्वारा ‘वन महोत्सव‘ का आयोजन।

मान्यवर

हमारे विद्यालय में आज दिनांक 3 अक्टूबर, 20… को ‘वन महोत्सव’ समारोह संपन्न हुआ, जिसका संक्षिप्त विवरण मैं आपको भेज रही हूँ। आशा है इसे आप अपने समाचार-पत्र में छापकर हमें कृतार्थ करेंगे। आज दिनांक 3 अक्टूबर, 20… को गगन भारती पब्लिक स्कूल, मोहन गार्डेन में ‘वन महोत्सव’ बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह का उद्घाटन माननीया मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने अपने कर कमलों से नीम का एक पौधा रोपा। तत्पश्चात प्रधानाचार्या महोदया एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पौधे रोपे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में नवीं कक्षा की कुछ छात्राओं ने पर्यावरण से जुडी नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जिसे अत्यत’ भवदीया में प्रधानाचार्या के धन्यवाद प्रस्ताव से कार्यक्रम का समापन हुआ।

अल्का सक्सेना

ए-26, सेवक पार्क

नई दिल्ली

दिनांक : 3 अक्टूबर 200…

Leave a Reply