टैंक बैंक का खेल कैसे खेला जाता है। Tank Bank Ka Khel Kaise Khela Jata hai Sampuran Jankari.

टैंक बैंक का खेल 

Tank Bank Ka Khel

यह बुद्धि परीक्षक सामूहिक खेल है। खिलाड़ी गोलाकार खड़े होंगे। लीडर बीच में खड़ा होगा। वह बैंक कहलाएगा। और सामने की जगह टैंक कहलाएगी। जब लीडर ‘बैंक’ कहेगा तो सभी खिलाड़ी बीच में आ जाएँगे और जब ‘टैंक’ कहा जाएगा तो वे सभी जल्दी से सामने अपनी जगह पर गोलाकार लाइन में चले जाएँगे। इसी तरह टैंक-बैंक कहकर खेल कराया जाएगा। पर धोखा देकर जब टैंक-में टैंक और बैंक में बैंक ही कह दिया जाएगा तो लड़कों को अपनी जगह छोड़नी नहीं चाहिए। जो खिलाड़ी हिल-डुलकर जगह बदलने की कोशिश करेगा, वे सभी मरकर जेल से बाहर निकल जाएँगे।

Leave a Reply