लीडर चुनाव का खेल
Leader Chunav Ka Khel
लड़के-लड़कियों का एक सामूहिक खेल ऐसा है कि मन नहीं अघाता है। किसी को मोर बनाकर सभी खिलाड़ी गोलाकार बैठते हैं। मोर को दूर अलग भेज दिया जाता है। वह लीडर तरह-तरह का संकेत करेगा; जैसे ताली बजाना, चुटकी बजाना, सिर खुजलाना आदि। लीडर के संकेत को ही देखकर सभी खिलाड़ी वैसा ही खेल करेंगे। लीडर को चुनने के लिए वह मोर घूम-घूमकर पता लगाएगा कि कौन है जो संकेत देकर सबको शुरू करवाता है। कौन लीडर है। लीडर का सही पता चलने खेल पर अब वही मोर बनेगा और पहले वाला खिलाड़ी बैठ जाएगा। खेल इसी तरह खेलकर खत्म कर देना पड़ता है।

