कोड़ा जमालशाही (रूमाल चोर) Rumaal Chor Ka Khel
इस सामूहिक खेल में भी पुंगकर किसी एक को मोर बना लिया जाता है। शेष सभी खिलाड़ी गोल घेरा में बैठते हैं। एक रूमाल लेकर वह जमालशाही चोर घेरे के बाहर से चक्कर लगाता हुआ जाता है- “कोड़ा जमालशाही, पीछे देखे तो मार खाई।”

दौड़ लगाते-लगाते, वह किसी खिलाड़ी के पीछे रूमाल रख देगा। पता लग जाने पर वह बैठा हुआ लड़का रूमाल उठाकर पहले के पीछे दौड़ेगा और उसे रूमाल से मारने की कोशिश करेगा। पहले को तीन चक्कर पूरा करके दूसरे खिलाड़ी की जगह पर बैठना पड़ता है। फिर दूसरा खिलाड़ी पहले की तरह खेल खेलेगा।
हाँ, यदि बैठे हुए खिलाड़ी को पता नहीं चलेगा तो घूमने वाला पूरा चक्कर देकर उस बैठे हुए को रूमाल से पीटना शुरू करेगा। तब बैठा हुआ खिलाड़ी उठकर भागेगा और घेरे का एक चक्कर पूरा करके अपनी जगह पर आ बैठेगा। पहला खिलाड़ी फिर चक्कर लगाने लगेगा।

