टोपी बदल का खेल
Topi Badal Ka Khel
(खेल का सामान—दो टोपियाँ)
और सभी खिलाड़ियों के हाथ में एक छड़ी या लाठी । नियम — सभी खिलाड़ी (केवल लड़का या केवल लड़की) दो बराबर दलों में बँट जाएँ। दोनों दल एक सीध में बराबर- बराबर दूरी पर खड़े होंगे। हर खिलाड़ी के हाथ में एक-एक छड़ी (या हलकी लाठी) रहेगी।
सीटी की आवाज (या नायक के आदेश) पर दोनों दलों का पहला (दोनों) लड़का अपने-अपने हाथ की छड़ियों पर अपनी- अपनी टोपी रखकर दौड़ते हुए 40 (चालीस) गज तक जाएँगे। लौटकर फिर दोनों लड़के अपने-अपने दल के खिलाड़ी को टोपी दे देंगे। टोपी को छड़ी से ही बदलना या लेना होगा। हाथ से टोपी छूना या लेना, उठाना आदि मना है। दौड़ते वक्त अथवा टोपी को बदलने के समय ही, यदि टोपी जमीन पर गिर जाए तो उसे भी छड़ी (लाठी) से ही उठाइए। अब वे पहले दोनों खिलाड़ी तो अपने दल की पंक्तियों के पीछे खड़े हो जाएँगे और वह दूसरे (जोड़ा) लड़के अपनी-अपनी छड़ियों पर सावधानी से टोपी बदलकर (पहले की तरह) दौड़ेंगे।
जीत-हार — इस प्रकार जिस टोपी का “टोपी बदल” काम पहले खत्म होगा, उसी की जीत मानी जाएगी। (इस खेल को लड़के और लड़कियाँ मिलकर एक साथ न खेलें।)

