बर्फ काटने का जादुई तरीका
Magic way to cut ice

हलके से दबाव से बर्फ को जल्दी पिघलाने का राज पता कीजिए। बर्फ के टुकड़े को जाद अन्दाज में काटिए और जानिए कि कैसे यह क्रिया हिम सरण (ice skating) में सहायक है।
आवश्यक सामग्री: एक बर्फ का क्यूब, मछली पकड़ने वाली तार का टुकड़ा (या ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता जिसके दोनों सिरों पर वज़न बँधा हो। एक बर्तन, एक बड़ी-सी ट्रे।
प्रयोग की विधि: 1. बर्तन को ट्रे पर उलटा रखिए।
- बर्फ के क्यूब को बर्तन के ऊपर रखिए।
- मछली पकड़ने वाले तार को इस तरह से बर्फ पर रखिए जिससे कि दोनों वजन बर्तन के किनारे लटकें।
- करीब पाँच मिनट तक इसे ध्यान से देखिए।
अवलोकन: दोनों तरफ वजन के भार की वजह से तार में तनाव पैदा होता है, जो उस तार के ठीक नीचे की बर्फ को पिघला देता है। यह हिमसरण के प्रकार होता है। जहाँ स्केटिंग करनेवाले के ब्लेड के नीचे की बर्फ पिघल जाती है और स्केटिंग करनेवाला आराम से पानी की एक हलकी-सी परत पर चल सकता है।



