Science Experiment “Invisible Ink”,“अदृश्य स्याही” in Hindi for Class 8, 9, 10 and 12 Students.

अदृश्य स्याही

Invisible Ink

अदृश्य स्याही बनाना बहुत ही मजेदार है। आप अपने दोस्तों के साथ इस स्याही की मदद कई मनोरंजक खेल खेल सकते हैं। आपको इसके लिए केवल कुछ घरेलू वस्तुओं के साथ आवश्यकता है, निम्बू के जादुई रस की।

आवश्यक सामग्री: आधा निम्बू, पानी, 1 चम्मच, 1 कटोरा, कॉटन बड, सफेद कागज, लैम्प या बल्व।

प्रयोग की विधिः

  1. एक कटोरे में निम्बू के रस की कुछ बूंदें निचोड़ें और कुछ बूंदें पानी की डाले।
  2. पानी और निम्बू के रस को चम्मच की सहायता से मिलायें।
  1. कॉटन बड को इस मिश्रण में डुबोयें और कागज पर कुछ लिखें।
  2. अब रस के सूखने का इन्तजार करें, जब तक कि यह अदृश्य नहीं हो जाता।
  3. जब आपको किसी को अपना गुप्त सन्देश पढ़वाना हो, तो कागज को बल्य या लैम्प के

करीब लाकर गरम करें।

अवलोकन: निम्बू का रस एक जैविक (organic) पदार्थ है, जिसको गरम करने पर ऑक्सीकरण हो जाता है और वह भूरे रंग में बदल जाता है। पानी में इसको विरल (dilute) करने से यह कागज पर बड़ी मुश्किल से दिखता है। जब तक कि कागज को गरम न किया जाये, आपका सन्देश अदृश्य ही रहेगा। ऐसे ही कई और पदार्थ हैं, जो इस तरह से व्यवहार करते हैं, जैसे कि सन्तरे का जूस, शहद, दूध, प्याज का रस, सिरका और वाइन। रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा भी अदृश्य स्याही बनायी जा सकती है। इसके अलावा, कुछ द्रवों को पराबैंगनी (UV) रोशनी के नीचे देखने से भी यही असर होगा।

Leave a Reply