नवरंग का खेल
Navrang Ka Khel
शतरंज का नाम सुना होगा। यह खेल उसी का बाल- संस्करण है। दो ही खिलाड़ी दो तरह की सोलह-सोलह गोटियों से चित्र के अनुसार खेलते हैं।
खेल की चाल – हर एक क्रास की जगह दो रंगों में लाल-काली गोटी सजाई जाएगी। बीच की एक पंक्ति खाली ही रहेगी। एक गोटी एक चौक ही चलती है । परन्तु आगे-पीछे अपनी सीधी लाइन में ही चलती है। यदि कोई लाल गोटी चलती है और उसके आगे काली गोटी है और उसी सीध में अगला चौक भी खाली है तो वह लाल गोटी वहीं जाकर बैठेगी और बीच की काली गोटी मारकर हटा दी जाएगी। एक ही गोटी से लगातार कई एक विरोधी गोटियों को मारा जा सकता है, याद वैसा हर तीसरा चौक सीध में खाली मिलता जाए। दोनों दल एक के बाद एक चाल एकाएकी चलते हैं। अन्त में जिसकी गोटी एक-एक करके (सोलहों गोटी) पहले खत्म हो जाती है, वही हारता है।

