Hindi Report Writing on ” Childrens Day Function” “बाल दिवस समारोह” for Class 7, 8, 9, 10, and 12 Students.

श्री गांधी बाल मंदिर में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का प्रतिवेदन संक्षेप में लिखिए।

 

प्रतिवेदन

 

श्री गांधी बाल मंदिर, जयपुर में बाल दिवस का आयोजन

14 नवम्बर 200… को श्री गांधी बाल मंदिर, जयपुर में बाल-दिवस का आयोजन बहुत धूम-धाम से किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि तथा अन्य महानुभावों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेहरू जी के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी आयोजित की। विद्यालय के सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में चरित्र की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिन्दी आचार्य द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

2 Comments

  1. Tanisha Dembla December 21, 2020
  2. Rajesh September 22, 2025

Leave a Reply