आप अपने विद्यालय के पर्यटन दल के सभापति हैं।आगामी ग्रीष्मावकाश में आपका दल नैनीताल जाने की योजना बना रहा है। पर्यटन विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक सूचना की जानकारी लीजिए।
सेवा में,
निदेशक,
पर्यटन विभाग,
नैनीताल।
विषय : स्थानीय पर्यटन विभाग को नैनीताल की यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी पाने के लिए पत्र।
आदरणीय महोदय, मैं दसवीं कक्षा का छात्र हूँ एवं अपनी पाठशाला के पर्यटन दल का सभापति हूँ। नैनीताल की यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से मैं आपको यह पत्र लिख रहा हैं। आगामी ग्रीष्मावकाश में हमारा दल नैनीताल की यात्रा करना चाहता है, अत: कृपया हमें निम्नलिखित जानकारी देने का कष्ट करें :
- यात्रा के लिए सबसे अधिक उपयुक्त साधन क्या है-रेल या बस, दोनों के किराए में क्या अंतर है? यात्रा के समय का अंतर भी अवश्य लिखें।
- कम खर्च पर आवास की क्या सुविधाएँ ।
- आस-पास के दर्शनीय स्थल कौन से हैं। नैनीताल से यहाँ पहुँचने पर कितना समय लगेगा तथा कितना पैसा खर्च करने की आवश्यकता होगी।
- जलवायु के अनुकूल हमें कौन-सी आवश्यक वस्तुएँ साथ लानी होगी।
- स्थानीय यात्रा के लिए कौन-से साधन एवं सुविधाएँ उपलब्ध है।
उपरोक्त सभी जानकारी प्राप्त होने पर हम अपना कार्यक्रम निश्चित कर सकेंगे।
कष्ट के लिए क्षमा करें।
प्रार्थी,
रमेश मुखर्जी,
सभापति,
पर्यटक दल,
लारेंस पब्लिक स्कूल, लवडेल,
नीलगिरि, चेन्नई।
दिनांक : 8.08.20…….