Hindi Letter on “Desh me badhti hui mehangai par chinta prakat karte hue Sampadak ko patra”, “देश में बढ़ती महंगाई के संबंध में संपादक को पत्र”.

बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता प्रकट करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक को पत्र लिखिए।

 

संपादक महोदय,

दैनिक हिंदुस्तान,

बहादुरशाह जफ़र मार्ग,

नई दिल्ली-110002

विषय: देश में बढ़ती महंगाई के संबंध में।

मान्यवर,

मैं शाहदरा क्षेत्र का निवासी हूँ तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते देश की समस्याओं में से एक गंभीरतम समस्या बढ़ती महंगाई के प्रति अपने विचार आपके पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना चाहता हूँ।

हमारे देश में तीन गति से बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों की लगातार कमी होती जा रही है, जिस कारण वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगी है। हमारा देश कृषि प्रधान है और ज्यादातर लोग मध्यम तथा निम्न वर्ग से संबंध रखते हैं, जिस कारण वे अपनी दैनिक आवश्यकताएँ परी करने में भी असमर्थ होते जा रहे हैं। रसोई गैस. पेट्रोल, दालें-सब्जियाँ तथा अन्य खाद्य वस्तुएँ दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। महँगाई के प्रमुख कारण सरकारी उपेक्षा, उसकी गलत नीतियाँ तथा कालाबाजारी भी हैं।

यद्यपि लोगों की आय भी बढ़ी है, परंतु महँगाई की मार के सामने बढ़ती आय भी बेकार साबित हो रही है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं के दाम निश्चित कर देने चाहिए तथा कालाबाजारी करने वाले लोगों की सख्ती से धरपकड़ करनी चाहिए। कितने आश्चर्य की बात है कि सरकार ने महंगाई पर रोक लगाने में अपनी विवशता प्रकट की है। सरकार के इसी ढुलमुल रवैए के कारण कीमतें अनियंत्रित होकर आसमान छूती जा रही हैं।

आशा है आप मेरे इन विचारों को सरकार तक पहुँचाकर इस समस्या को रोकने में अपना सहयोग देंगे।

धन्यवाद।

भवदीय,

क. ख . ग.

दिनांक : 14.02.20…

Leave a Reply