बड़े भाई के विवाह में शामिल होने के लिए चार दिन के अवकाश के लिए मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
सेवा में
श्री मान मुख्याध्यापक महोदय,
बाल विद्या मन्दिर,
लुधियाना।
मान्यवर महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई का शुभ विवाह दिनांक 20 मार्च, 2011 को होना निश्चित हुआ है। विवाहोसव मेरा उपस्थित रहना आवश्यक है। अत: 20 मार्च से 23 मार्च, 2011 तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सकूँगा। आपसे अनुरोध है कि मुझे इन चार दिनों का अवकाश प्रदान करके अनुग्रहीत न करें।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
मनु
कक्षा नवम्- सी

