Hindi Essay on “Bharatiya Kisan”, “भारतीय किसान”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

भारतीय किसान

Bharatiya Kisan

भारत एक कृषि प्रधान देश है अर्थात् यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कषि करना है। भारतीय किसान एक महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। वह फल, सब्जियाँ, अनाज, इत्यादि की फसलें उगाता है। वह कपास, मक्का, बाजरा, सरसों इत्यादि की खेती भी करता है। वह बहुत मेहनती होता है। तथा सुबह जल्दी उठकर ही खेतों की ओर चला जाता है। वह कड़ी मेहनत करता है। वह दूसरों के लिए तो भोजन का प्रबन्ध कर देता है परन्तु वह खुद भूखा रह जाता है।

किसान सबसे पहले अपने खेतों को जोतता है उसके बाद उसमें बीज बोता है। वह अपने खेतों में सिंचाई करता है तथा बेकार उगे हुए जंगली पौधों को उनसे अलग करता है। जब फसलें पकने लगती हैं तो वह उन्हें काट लेता है। वह कच्चे घरों में रहता है। वह बड़ा साधारण जीवन व्यतीत करता है। वह हमेशा काम में लगा रहता है। तथा एक पल भी आराम नहीं करता। फसलें उसकी खून-पसीने की मेहनत का फल होती हैं। वह अशिक्षित होता है परन्तु वह बहुत भोला तथा सीधा होता है। यद्यपि उसका कार्य कठिन है तथा उसकी मेहनत का पूरा फल उसे मिलता भी नहीं है। फिर भी वह हमेशा अपने जीवन से संतुष्ट रहता है।

Leave a Reply