दुकानदार का खेल
Dukandar Ka Khel
यह कम बालकों का फुर्तीला खेल है। जितने खिलाड़ी हों, उससे एक कम कुर्सी (टेबुल) गोलाकार सजाइए। कुर्सी पर बैठने से जो लड़का बच जाएगा वही दुकानदार कहलाएगा। खिलाड़ी का एक-एक नाम रखा जाएगा।
फिर वह कुर्सियों के चारों ओर एक चक्कर में भागना शुरू करेगा और सूची में से चीजों का नाम लेता जाएगा। जिस चीज का नाम दुकानदार पुकारेगा उस नाम का खिलाड़ी कुर्सी से उठकर उसके पीछे भागने लगेगा। एक-एक कर सबके नाम बोल दिए जाएँगे और सभी दुकानदार के पीछे दौड़ते ही रहेंगे। सहसा वह दुकानदार- ‘बेच दिया’ कहकर फुर्ती से एक कुर्सी हथिया लेगा। शेष सभी लड़के भी कुर्सी पर बैठेंगे। पर जिसकी कुर्सी छिन जाएगी यानी जिसको बैठने के वास्ते कुर्सी न मिलेगी वही अब दुकानदार बनकर पहले की तरह खेल करेगा ।

