देश-भ्रमण का खेल
Desh Bhraman Ka Khel
सामूहिक खेलों में यह बुद्धि परीक्षक खेल है। सभी खिलाड़ी वृत्ताकार बैठते हैं। नायक (शिक्षक) सभी खिलाड़ियों का नाम अलग-अलग देशों के नाम के अनुसार पटना, बनारस, दिल्ली, कलकत्ता, बम्बई आदि रख देंगे। सभी को (अपना और दूसरे का) नाम याद रखना जरूरी है।
फिर खेल शुरू करते हुए नायक कहेगा-“पटना वाले, बनारस घूमने जाएँ,” तो जिसका नाम पटना रखा गया होगा, वह खिलाड़ी उठकर बनारस नामक खिलाड़ी के पास जाएगा। पटना बाले को बनारस नामक खिलाड़ी का पता याद रहता है, तो ठीक है। वह वहाँ बैठ जाएगा और बनारस वाले को मोर बनाते हुए कहा जाएगा – ” बनारस वाले दिल्ली घूमने जाएँ।” फिर बनारस नामक खिलाड़ी भी उसी तरह कहे हुए देशों का घूम-घूमकर पता लगाएगा। खेल इसी तरह मनमाने समय तक खेल जाएगा।

