लुटेरा खेल कैसे खेला जाता है। Lutera Khel Kaise Khela Jata hai Sampuran Jankari.

लुटेरा खेल

Lutera Khel

बराबर की गिनती में, दो दल पाँच-छः गज की दूरी पर आमने-सामने खड़े रहते हैं। दोनों पंक्तियों के खिलाड़ियों को नम्बर गिना दिए जाएँ। जैसे—1, 2, 3, । दोनों दलों के बीच एक रूमाल रख दिया जाए। खेल का नायक जब कोई नम्बर पुकारेगा, तब उसी नम्बर के खिलाड़ी दोनों दलों से दौड़कर रूमाल लूटने की कोशिश करते हैं। लूटने के समय ध्यान रहे कि दूसरा लुटेरा रूमाल छू भी न सके। रूमाल लेकर अपनी जगह पर चला आना चाहिए। रूमाल लूटते वक्त विरोधी दल का लुटेरा अगर छू देता है तो जीत उसी की होती है और पहला मरकर बैठ जाता है।

इसी तरह सभी नम्बरों को पुकारा जाएगा लड़के मरते जाएँगे। जिस दल के कम लड़के मरेंगे उसी की जीत होगी।

Leave a Reply