राम रावण रहीम (किला जीत) का खेल कैसे खेला जाता है। Ram Ravan Rahim (Kila Jeet) ka Khel Kaise Khela Jata hai Sampuran Jankari.

राम रावण रहीम (किला जीत) का खेल 

Ram Ravan Rahim (Kila Jeet) ka Khel

बराबर की गिनती से खिलाड़ी दो दलों में बँटेंगे। दोनों दलों के बीच एक सीधी मार्च-रेखा होगी। उस मार्च-रेखा से चार डेग हटकर दोनों टीम की ओर फिर ब्लॉक लाइन भी होगी। एक दल राम बने तो दूसरा रावण ।

एक लीडर (शिक्षक) बीच की मार्च-लाइन पर खड़ा होकर अलाप लेते हुए कहेगा- ” रा रा रा म !” ज्योंही रा के बाद म की आवाज होगी राम-दल भागकर अपनी ब्लॉक लाइन

के पीछे चला जाएगा और रावण दल को उन सबको ब्लॉक लाइन पार करने से पहले ही तेजी से छूकर अपने दल में मिला लेना चाहिए।

फिर कभी “रा….रा….रा….वण” ही कहेंगे तो राम दल छूने की कोशिश करेगा और रावण दल भागेगा। यानी जिस दल का नाम लिया जाएगा, वही दल आयेगा। हमला करने वाले दल के खिलाड़ी विरोधी दल की ब्लॉक लाइन से उस पार न जाएँगे।

कभी-कभी शिक्षक खिलाड़ी की बुद्धि की जाँच के लिए “र…. ही….म” ही कह देगा। इस रहीम शब्द पर अपनी जगह किसी को नहीं छोड़नी है। यदि कोई धोखे से हिल भी जाएगा अथवा दौड़ ही पड़ेगा, तो वे सभी मरकर खेल से बाहर बैठेंगे। इसी तरह जिस दल के अधिक लड़के मरेंगे उसी की हार होगी।

Leave a Reply