एक सड़क को चौड़ा करने के बहाने आवश्यकता से बहुत अधिक पेड़ काटे गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए वन और पर्यावरण विभाग को एक पत्र लिखिए।
पर्यावरण विभाग को पत्र
परीक्षा भवन
दिनांक…..
सेवा में,
मुख्य अधिकारी
वन और पर्यावरण विभाग
नई दिल्ली 110001
विषय : अधिक पेड़ काटे जाने के संदर्भ में
प्रिय महोदय!
मैं आपका ध्यान रिंग रोड प्रीतमपुरा क्षेत्र की ओर खींचना चाहता हूँ। इस क्षेत्र में लिंक सड़क बन रही है। इस सड़क के निर्माण में ठेकेदारों ने ज़रूरत से ज्यादा पेड़ काट दिए हैं। सड़क को अगर समझदारी से बनाया जाता तो ज्यादा पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अधिक पेड़ काटने के पीछे कोई भ्रष्टाचारी मंशा हो सकती है। आम, अमरूद, नीम के पेड़ यहाँ भारी संख्या में थे। इसके नीचे घड़ी भर पथिक विश्राम कर लेते थे। पर यहाँ दो-तीन पेड़ के अतिरिक्त अन्य दिखाई नहीं देते। पेड़ मनुष्य का जीवन है। इन्हें काटकर तो उसके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई की जाए। सधन्यवाद।
भवदीय
राकेश गौड़
नई दिल्ली