History of “Safety Pin”, “सेफ्टी पिन” Who & Where invented, Paragraph in Hindi for Class 9, Class 10 and Class 12.

सेफ्टी पिन

Safety Pin

History of Safety Pin in Hindi

History of Safety Pin in Hindi

(कपड़ों को जोड़ने के लिए)

साधारण सा दिखने वाला सेफ्टी पिन लगभग चार हजार साल पुराना है। प्राचीनकाल में ग्रीक और रोमन साम्राज्य में भी लोग इसका इस्तेमाल करते थे। वे इसे ‘फैबुला’ कहते थे तथा अपने कपड़ों को जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। कुछ लोग इसे जेवर की तरह  भी पहनते थे। बाद में बेल्ट और बटनों ने इसका स्थान लेना प्रारम्भ कर दिया। धीरे-धीरे सेफ्टी पिन गायब होने लगा।

सन् 1895 में अमेरिकी आविष्कारक वाल्टर हंट के सामने एक दिन गंभीर समस्या आ खड़ी हुई। उन्हें किसी को उसी दिन 15 डॉलर देने थे, मगर तब उनके पास एक सेंट तक नहीं था।

जिस व्यक्ति को न्यूयॉर्कवासी वाल्टर हंट से 15 डॉलर का  कर्ज वापस लेना था, वह जानता था कि हंट एक प्रतिभावान् व्यक्ति हैं; उनका लाभ उठाना चाहिए। यह जानकर कि हंट के पास डॉलर नहीं है, उसने एक प्रस्ताव वाल्टर हंट के समक्ष रखा। उसने हंट को तार का एक टुकड़ा देते हुए कहा कि वह इस तार के टुकड़े से जो कुछ  भी बना देंगे, उसके निर्माण का अधिकार वह ले लेगा और इसके एवज में 400 डॉलर भी देगा।

मरता क्या न करता, वाल्टर हंट आविष्कार करने में जुट गए। मात्र तीन घंटे में उन्होंने उस तार के टुकड़े से महत्वपूर्ण व बहुपयोगी आविष्कार कर डाला। सेफ्टी पिन नामक इस आविष्कार से उन्हें 400 डॉलर भी मिल गए और उनका 15 डॉलर का कर्ज भी चुकता हो गया।  जिस व्यक्ति ने सेफ्टी पिन का निर्माण-अधिकार लिया वह उसकी फैक्टरी लगाकर ‘मालामाल हो गया।

प्रारम्भ में वाल्टर हंट के सेफ्टी पिन में दो खामियां थीं। एक तो वह सुरक्षित नहीं था। उसकी नोंक ढकी हुई नहीं थी। इस्तेमाल करने वाले की अंगुलियों के पोर अकसर घायल हो जाते है।  दूसरे, उसमें स्प्रिंग नहीं था और कई बार तो मजबूती से फंस भी नहीं पाता था।

वाल्टर हंट ने धीरे-धीरे अपने आविष्कार में सुधार किए और परिणामस्वरूप वह सुरक्षित भी हो गया। जब वह बंद होता था तो उसका नुकीला सिरा ढक जाता था। हंट ने इसमें स्प्रिंग के गुण  भी डाले और मोड़ते वक्त दसे गोलाई में घुमाया। इससे वह फिसलता नहीं था। इस प्रकार सेफ्टी पिन की गुणवत्ता व उपयोगिता बहुत बढ़ गई।

वाल्टर हंट एक बड़े आविष्कारक साबित हुए। उन्होंने बहुत सारे आविष्कार किए। इनमें राइफल में सुधार, हल, कील बनाने की मशीन आदि शामिल हैं; पर वे कभी धनवान नहीं हो पाए। सेफ्टी पिन की ही तरह उन्हें अन्य आविष्कारों भी मामूली राशि ही मिल पाई। बाद में  उन्हें यह भी पता चला कि सेफ्टी पिन तो चार हजार साल पुराना है। इटली, सिसली आदि के निवासी तब से उसका प्रयोग करते थे।

Leave a Reply