Hindi Essay on “Rashtrapati Bhawan”, “राष्ट्रपति भवन”, Hindi Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

राष्ट्रपति भवन

Rashtrapati Bhawan

भारत के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है राष्ट्रपति भवन। सुंदर वृक्षों की कतारों और पंक्तिबद्ध फूलों की क्यारियाँ सुंदर बगीचों की शोभा बढ़ाती हैं।

आजादी से पूर्व यह वाइसराय का घर होता था। 1952 में गणतंत्र दिवस के बाद इसे राष्ट्रपति भवन का नाम दिया गया। लगभग एक कि.मी. के क्षेत्र में फैला यह अद्भुत निर्माण 17 साल में 3500 मजदूरों का कार्यफल है। प्रवेश करते ही एक दरबार हाल है जिसे रंगीन संगमरमर से बनवाया गया है। इसमें सुनहरे रंग के खंबे हैं।

यहीं पर स्थित मुगल गार्डन फरवरी मार्च में पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहता है। वसंत के आगमन का नजारा, यहाँ से बेहतर शायद ही कहीं हो। दुर्लभ फूलों की सुव्यवस्थित क्यारियाँ मन में जोश व स्फूर्ति भर  देती हैं। राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने इंडिया गेट है जो भारतीय सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करने के लिए बनवाया गया था।

26 जनवरी की परेड राष्ट्रपति भवन के बीचों-बीच राजपथ से निकलते हुए इंडिया गेट की ओर जाती है। इसी दिन रात में राष्ट्रपति भवन की रोशनी अद्भुत व भव्य होती है।

Leave a Reply