Hindi Essay on “Khelon ka Mahtav”, “खेलों का महत्त्व”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

खेलों का महत्त्व

Khelon ka Mahtav

 

एक स्वस्थ शरीर हमारे जीवन में मधुर रस भरने का काम करता है। एक मशीन की तरह हमारे भी सभी अंग क्रियाशील रहने चाहिए नहीं तो तरहतरह के रोग, जंग रूप में हमारे शरीर को खराब करने लगते हैं।

स्वास्थ्य, स्फूर्ति और मनोरंजन का सरल साधन है खेल। खेल छात्रों को आपसी सहयोग और धैर्य जैसे गुण भी प्रदान करते हैं। जिस प्रकार भिन्न पुष्प एक माला में गूंथकर आँखों को मोहक लगने लगते हैं, उसी प्रकार भिन्न जातियों व धर्मों के छात्र एक टीम में एक जुट होकर खेल का मान बढ़ाते हैं।

खेल-कूद का छात्र जीवन में महत्त्व देखते हुए इसे हमारी विद्यालय की दिनचर्या में भी डाला गया है। पुस्तकों में मगन/खोये रहने से मस्तिष्क का पूरा विकास नहीं हो पाता। खेल-कूद के अभाव से शरीर दुर्बल और शक्तिहीन प्रतीत होता है।

सभी छात्र एक खेल में निपुण नहीं हो सकते, अत: हमें अपनी क्षमता और रुचि का ध्यान रखते हुए खेलों का चयन करना चाहिए। इसी वजह से विद्यालयों में खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply