Hindi Essay on “Internet ke Labh”, “इंटरनेट के लाभ”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

इंटरनेट के लाभ

Internet ke Labh

इंटरनेट मानव की एक ऐसी क्रांतिकारी उपलब्धि है जिसने शिक्षा का मतलब ही बदल दिया है। दुनियाभर की जानकारी आज हमारे कंप्यूटर से हमारी बुधि में प्रवेश पाती है। आँखों देखी चीजें सदा हमारे मस्तिष्क को ज्यादा प्रभावित करती हैं। यही कंप्यूटर और इंटरनेट की सफलता का कारण भी है।

ई-मेल द्वारा हम विश्व में किसी भी स्थान पर किसी भी समय संदेश पहुँचा सकते हैं और वो भी बटन दबाने तक की देर में।

इंटरनेट में विज्ञान, गणित, भूगोल, हिंदी, संस्कृत, जर्मन, जापानी, सभी विषयों और भाषाओं में ज्ञान उपलब्ध है। प्रकृति और उसकी क्रियाओं कासचित्र वर्णन हम यहाँ पा सकते हैं। सभी देशों के मानचित्र, उनकी सभ्यता के बारे में जानकारी, वहाँ के जीव-जंतु, वातावरण सभी उपलब्ध हैं।

इंटरनेट ने हमारे सभी कार्यों को अद्भुत गति प्रदान की है। इंटरनेट के द्वारा व्यवसायिक लोगों को बहुत लाभ हुआ है। वे अपना सामान दूर दराज तक पहुँचा सकते हैं और नए उपकरणों व सामान की जानकारी पा सकते हैं। भविष्य में इंटरनेट द्वारा और कई ऊँचाइयों को मनुष्य छू सकेगा।

Leave a Reply