Hindi Essay on “Gantntra Diwas Parade”, “गणतंत्र दिवस परेड”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

गणतंत्र दिवस परेड

Gantntra Diwas Parade

 

26 जनवरी 1950 को हमारा भारत एक गणतंत्र घोषित किया गया था। तब से हर वर्ष यह दिन भारत में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

हम भी इंडिया गेट की मनोरम परेड देखने गए। राष्ट्रपति मंच के ठीक साथ वाली जगह पर हमें बिठाया गया। उनके तिरंगा फहराने से परेड की शुरुआत हुई।

पहले सभी सेना के दस्तों ने उत्तम परेड दिखाई और फिर उनके आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद सभी राज्यों की झाँकियाँ निकलीं। इनमें उनके लोकगीत, रहन-सहन आदि की झलक थी। फिर स्कूली बच्चों ने नृत्य के कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।

तिरंगे के रंगों के गुब्बारे छोड़ इस परेड का समापन हुआ। अपने देश की संपन्नता देख हमें बहुत गर्व महसूस हुआ।

Leave a Reply